फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sword snatched from images of Maa Durga and Kali, protest by stopping Rath Yatra

Bhadohi News: मां दुर्गा और काली के छवियों से छीनी तलवार, रथयात्रा रोककर प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sword snatched from images of Maa Durga and Kali, protest by stopping Rath Yatra
नगर में रविवार को निकाली जा रही ऐतिहासिक प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा मां दुर्गा और मां काली की झांकी में सजे कलाकारों से तलवार लेने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज लोग रथयात्रा बीच में ही रोककर धरने पर बैठ गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद प्रशासन ने जब तलवार लौटाए तो रथयात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन

नगर के सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रविवार को सायंकाल स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी। सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड पर कुछ आगे बढ़ी होगी कि इस बीच रथयात्रा में मां दुर्गा और मां काली के स्वरूप में सजे कलाकारों ने हाथों में तलवार लिया था। जिसे देख पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों कलाकारों से हाथों से तलवार जब्त कर लिया गया। कहा कि रथयात्रा में इस तरह से शस्त्र प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस के द्वारा तलवार लिए जाने के बाद रथयात्रा में शामिल लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने रथयात्रा को वहीं पर रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि जब तक दोनों छवियों को तलवार नहीं लौटाया जाएगा, रथयात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। प्रशासन ने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान मन्नौव्वल के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हुए। अंतत: आधे घंटे बाद प्रशासन ने दोनों छवियों को शस्त्र लौटा दिए। इसके बाद लोगों ने रथयात्रा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed