{"_id":"5edcd6108ebc3e90a4079bd5","slug":"sword-of-dismissal-hanging-on-baripur-head-bhadohi-news-vns5287914124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीपुर प्रधान पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारीपुर प्रधान पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक भर्ती घोटाले में क्राइम ब्रांच प्रयागराज के हाथ लगे डीघ ब्लॉक के बारीपुर प्रधान श्रवण कुमार दूबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके बर्खास्तगी पर तलवार लटक गइ्र है। पंचायत राज विभाग की ओर से क्राइम ब्रांच के रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रधान से जुड़े जिले के कई एजेंट और ठेकेदारी में सफल अभ्यर्थी भी भूमिगत हो चुके हैं।
शिक्षक, रेलवे समेत केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से निकलने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षा में अच्छे नंबर लाने और नौकरी दिलाने के एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम ऐंठने वाले बारीपुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार दूबे को तीन दिन पूर्व प्रयागराज क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसका भाई मायापति दूबे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। विधिक कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर से उस पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायत राज विभाग की ओर से प्रधान पद से पृथक करने के लिए विधिक राय ली जा रही है।
हालांकि अभी तक प्रयागराज पुलिस की ओर से कोई पत्र न आने से विभाग कार्रवाई नहीं कर सका है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान की बर्खास्तगी तय है। क्राइम ब्रांच प्रयागराज की तरफ से अभी रिपोर्ट नहीं आई है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई होगी।