फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Supply could not be restored, shadow dark in two hundred villages

बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति,दो सौ गांवों में छाया अंधेरा

Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Supply could not be restored, shadow dark in two hundred villages
ज्ञानपुर। बुधवार को दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न होने के कारण वहिदानगर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर उपकेंद्रों से जुड़े लगभग दो सौ गांव में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे से कौलापुर में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर जाने के कारण आपूर्ति ठप हुई थी। अधिकारियों ने आधे मुख्यालय की आपूर्ति बहाल कराकर राहत की सांस ली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बीतने पर समस्या बरकरार है। इससे पेयजल की समस्या भी बढ़ गई। वहिदानगर उपकेंद्र के नया अरता फीडर से जुड़े उपभोक्ता रमाकांत, सीतामढ़ी के बनकट निवासी रामउजागिर, रमईपुर के बरईपुर निवासी रामरक्षा, सेमराध के दयाशंकर सिंह आदि ने नाराजगी जताई कि विभागीय अधिकारी कर्मचारी जर्जर तार और खंभों को बदलने के नाम पर मात्र खानापूर्ति करते हैं। हल्की हवा चलने और बारिश शुरू होने पर इस तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती है। औपचारिकता पूरी कर मात्र उन्हीं नगर, बाजार की आपूर्ति बहाल करा दी जाती हैं जहां कामर्शियल कनेक्शन होता है। एसडीओ एके पाल ने बताया कि पेड़ गिरने से उपकेंद्र तक जाने वाली हाईटेंशन लाइन में खराबी आई थी, जिसे बुधवार को शाम तक सही कराने में सफलता मिली है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed