फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunshine brought relief from cold

Bhadohi News: खिली धूप ठंड से मिली राहत

Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought relief from cold
ज्ञानपुर। जिले में मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। दिन भर खिली धूप से एक तरफ जहां ठंड से राहत मिली है। वहीं ठंड का असर कम होते ही लोग काम पर लौटने लगे हैं। हालांकि अब भी शाम होते ही ठंड का अहसास होने लग रहा है। बुधवार को दिनभर धूप खिली रहा। जिससे ठंड से राहत मिलता दिखा। चिकित्सक बदलते मौसम में सतर्कता रहने की सलाह दे रहे है, अन्यथा मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से निरंतर अच्छी धूप खिल रही है। घर के छतों पर लोग परिवार के साथ बखुबी धूप का आनंद ले रहे हैं। क्योंकि जनवरी में पहली बार इस तरह से धूप खिली है। दिसंबर महीने के आखिरी से 28 जनवरी तक हाडकंपाऊ ठंड का असर बना रहा। रविवार से हुए हवा में बदलाव के कारण इनदिनों मौसम साफ हुआ है। दिनभर अच्छी धूप खिली रही। मौसम साफ होते ही ठंड से राहत मिली है, लेकिन सुबह शाम गलन की स्थिति बनी है। रात आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। देर रात कोहरे का कहर दिखने लगता है, लेकिन सुबह होते ही कोहरा छंट जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरवा हवा चलने के कारण मौसफ साफ रहा। बताया कि बृहस्पतिवार को कोहरे का प्रभाव और हल्के बादलों का प्रभाव देखा जा सकता है। चिकित्सकीय परामर्श है कि परिवर्तित हो रहे मौसम के बीच सतर्कता बेहतद जरुरी है, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed