फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunny in the morning, then clouds gathered, relief from humidity

Bhadohi News: सुबह धूप, फिर उमड़े बादल, उमस से मिली राहत

Tue, 02 Sep 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, then clouds gathered, relief from humidity
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के मौसम में कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादलों का जमघट होने से हवाओं में नमी रही।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि ज्यादातर मौसम साफ रहने क आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। तापमान 33.2 डिग्री रहा। सुबह से ही मौसम में बदलाव रहा। किसान आसमान में टकटकी लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जनपद के कई इलाकों में बारिश हुई थी लेकिन ज्ञानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल उमड़-घुमड़ कर निकल गए। यह मौसम गर्मी से राहत देने वाला रहा। बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की थोड़ी सी परेशानी बढ़ा दी थी।
सोमवार को मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गोपीगंज अर्बन पीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि तले भुने खाद्द पदार्थ के सेवन से बचें।

घर पर साफ सफाई रखें। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 15 किमी की रफ्तार से पुरुवा हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed