{"_id":"5ecd47948ebc3e90212094a1","slug":"sue-for-commenting-on-cm-on-social-media-bhadohi-news-vns5268559120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सीएम पर टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सीएम पर टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक पर भदोही जिले के कोइरौना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसआई आद्या प्रसाद की तहरीर पर गत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी ब्राह्मण युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बताया जाता है।
कोइरौना थानाक्षेत्र के सगरा गांव निवासी अंबरीष तिवारी ने अपने फेसबुक वॉल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। उसने ब्रेकिंग न्यूज की दो फोटो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सोशल मीडिया सेल के संज्ञान में यह मामला आया तो 24 मई को कोइरौना थाने में तहरीर दी गई।
एसआई आद्या प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-ए के तहत अपराध मानते हुए केस दर्ज किया। इसके बाद जांच शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक इस टिप्पणी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुयायियों और सामान्य जनमानस को ठेस पहुंची है। कोइरौना थानाध्यक्ष संजय राय के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ब्राह्मण युवजन सभा का जिलाध्यक्ष भी है।