फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students stopped construction work

छात्रों ने निर्माण कार्य रुकवाया

Wed, 30 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 30 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students stopped construction work
 छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला के नेतृत्व में सड़क पर उतरे छात्रों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में ईंट, गिट्टी, बालू समेत अन्य सामान दोयम दर्जे के प्रयोग किए जा रहे हैं। चेतावनी दी कि अविलंब सुधार न होने पर अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन



कभी पूर्वांचल के गिने चुने महाविद्यालयों में शामिल रहे काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को गत वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बीएससी कृषि की सुविधा दी गई।
विज्ञापन


मंत्रालय ने भवन निर्माण समेत अन्य सुविधाओं को पूरा करने के लिए पांच करोड़ 50 लाख की धनराशि आवंटित कर दी। गत कुछ दिनों से भवनों का निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जन भर छात्र छात्रावास परिसर में बन रहे भवन को देखने पहुंचे।  छात्रों ने निर्माण में गडबडी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।


 छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि ठेकेदार निर्माण कर चले जाएंगे, लेकिन भविष्य में उन भवनों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का जान जोखिम में रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों दीपक तिवारी, प्रभात, विराट, अंबुज, रानू, धीरू दूबे, कार्तिकेय दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed