{"_id":"6a7b65d80e8ff628200c7a7f","slug":"students-showcastudents-showcased-their-talent-in-essay-writingsed-their-talent-in-essay-writing-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147104-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: निबंध लेखन में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: निबंध लेखन में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में मंगलवार को हर घर तिरंगा : राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का उत्सव विषय पर निबंध लेखन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने निबंध के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
संचालन एवं आयोजन प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. गीता यादव एवं डॉ. रवि यादव ने किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में ऐसे रचनात्मक एवं राष्ट्रभावना से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद