फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students performed at the flashes of brilliance

छात्र-छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Wed, 16 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 16 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students performed at the flashes of brilliance
 इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 मेले में सबसे आकर्षण का केंद्र थलसेना का तोप अर्जुन ताप एमके वन का वास्तविक प्रदर्शन रहा। मेले में खाने-पाने के अलावा बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



गणित छात्रों ने मैथ डांस, एफिल टॉवर, फोर-डी, ज्यामितीय मॉडल, गणित शिल्पकार, शंकु का आयतन, बेलन आयतन तिहाई को बताया।

 भौतिक छात्रों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, ड्रोन, भूकंप संकेतक, रसायन छात्रों ने वॉटर प्यूरिफिकेशन, डीसी करंट, शराबी के शरीर में शराब की जांच करना, जीव विज्ञान छात्रों ने फेफड़े का क्रिया कलाप और रक्त जांच मॉडल पेश किया। इतिहास के छात्रों ने बुलंद दरवाजा, कुतुबमीनार, सती प्रथा, भूगोल के छात्रों ने सोलर प्रणाली, ज्वालामुखी, वाणिज्य छात्रों ने मेक इन इंडिया, जन-धन योजना, अंग्रेजी छात्रों ने अंग्रेजी साहित्य का प्राचीन से लेकर आधुनिक काल की विशेषताओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला विभाग ने किड्स गार्डेन के मॉडल पेश किए। इससे पूर्व गोपीगंज पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सैम अब्राहम, पॉलसन फिलिप, सिविज जज प्रवीण पांडेय, ओकारनाथ मिश्र, अधिवक्ता दिनेश सिंह आदि रहे। प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने आगंतुकों का आभार जताया। कक्षा 12 कॉमर्स के छात्र सौरभ मिश्रा, शैलेश शुक्ला ने छात्रों और अभिभावकों की मदद से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 25 हजार रुपये एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed