फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student Union Election: Independent President and Aditya Vice President elected

छात्रसंघ चुनाव: स्वतंत्र अध्यक्ष व आदित्य उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 17 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student Union Election: Independent President and Aditya Vice President elected
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बृहस्पतिवार को कड़े मुकाबले में स्वतंत्र कुमार बिंद ने एबीवीपी समर्थित उम्मीदवार विशेष पांडेय को हरा दिया। महामंत्री पद पर अमन सिंह और उपाध्यक्ष पर आदित्य मौर्य निर्वाचित हुए। जीत के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित संकाय प्रतिनिधियों को समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में पड़े मतों की गणना अपराह्न तीन बजे से कड़ी निगरानी में शुरू हुई। करीब साढ़े आठ बजे परिणाम की घोषणा की गई। इसमें स्वतंत्र कुमार बिंद ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशेष कुमार पांडेय को पराजित किया। तीसरे स्थान पर विशाल कुमार मिश्रा रहे। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार मौर्य निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर अमन कुमार सिंह ने बाजी मारी। पुस्तकालय मंत्री पद पर सर्वेश कुमार यादव, संकाय प्रतिनिधियों में विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर पंकज कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमृतांशु पांडेय और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अनुज कुमार ने जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी ऋचा यादव ने परिणाम की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर विजेता प्रत्याशियों को समर्थकों ने जीत के बाद मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed