फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student missing, feared kidnapped

छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Student missing, feared kidnapped
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के रैपुरी गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले छात्र अनिकेत उर्फ अंकित सरोज (16) पुत्र सुरेश सरोज घर नहीं लौट सका। काफी देर तक छात्र के न लौटने परेशान परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गइ। खबर मिलते ही छात्र के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

छात्र के पिता सुरेश ने बताया कि अनिकेत उर्फ अंकित जंगीगंज के मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज का छात्र है। सुबह लगभग छह बजे शौच के लिए घर से निकला, उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। इंतजार के बाद यह समझा कि कहीं वह कोचिंग पढ़ने गया होगा लेकिन दोपहर 1.45 बजे तक घर न आने से अनहोनी की चिंता गहरी हो गई। चाचा रविंद्र सरोज के मोबाइल पर फोन आया कि उसे बोलेरो सवार चार लोग जबरन बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं, उसके बाद फोन कट गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल केके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। अभी तक बोलेरो सवार हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed