फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strong security system was seen at the booths, mobiles were kept outside

बूथों पर तगड़ी दिखी सुरक्षा व्यवस्था, बाहर रखवा लिए गए मोबाइल

Tue, 08 Mar 2022 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strong security system was seen at the booths, mobiles were kept outside
विधानसभा चुनाव में जिले में सातवें चरण में सोमवार को मतदान के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी दिखी। सुबह सात बजे से स्ट्रांग रूम और बूथों पर अर्धसैनिक व पुलिस के जवान तैनात रहे। सख्ती के चलते मतदान केंद्रों के अंदर कोई मोबाइल लेकर नहीं जा सका।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तैैनात सुरक्षाकर्मी आने वाले मतदाताओं के पास मौजूद मोबाइल को लेकर सतर्क दिखे। अधिकतर लोग बिना मोबाइल के पहुंचे, लेकिन जो मतदाता मोबाइल लेकर आए, उन्हें दूसरों को देकर अंदर जाना पड़ा। यह इकलौता बूथ नहीं था। इसी तरह जखांव, गिरधरपुर, दरवांसी, अभियां सहित अन्य बूथों पर भी सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में दिखे। शाम को मतदान संपन्न होने के बाद जब तक पीठासीन अधिकारी ईवीएम लेकर जब तक रवाना नहीं हुए, तब तक सुरक्षाकर्मी मुस्तैद दिखे। जिले में बनाए गए कुल 1375 बूथों पर करीब 12 हजार सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का असर रहा कि इक्का-दुक्का बूथों पर अपशब्दों के प्रयोग को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed