फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strictly: Barricading of water tank with wire

सख्ती: कटीले तारों से पानी टंकी की बैरिकेडिंग

Sun, 21 Mar 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Strictly: Barricading of water tank with wire
ज्ञानपुर। एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन ने शनिवार को पानी टंकी की सीढ़ियों की कटीले तारों से बैरिकेडिंग करा दी। कर्मचारियों को हिदायत दिया गया है कि यदि मनमानी कर कोई भी बैरिकेडिंग को हटाते हुए टंकी पर चढ़ेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुजरे तीन माह के अंदर चौरी, भदोही, औराई और शिवरामपुर आदि गांवों से आकर कुछ फरियादी जिला मुख्यालय और ज्ञानपुर तहसील परिसर में स्थापित पानी की टंकियों पर चढ़कर न्याय मांग चुके हैं। टंकियों पर चढ़ने की जानकारी से अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस प्रशासन को काफी हलाकान भी होना पड़ा। तीन दिन पूर्व शिवरामपुर निवासी मनीलाल धईकार ने टंकी पर चढ़कर राजस्व और मत्स्य विभाग के विभिन्न पटलों में तैनात कर्मचारियों की अवैध वसूली का काला चिट्टा खोलकर रख दिया था। कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर की अधूरी बैठक को छोड़कर मौके पर आए एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने मनीलाल को समझा-बुझाकर नीचे उतारा लेकिन कोतवाली पुलिस ने उस पर आत्महत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि तहसील में फरियाद लेकर आने वाले अधिकारियों से मिले। टंकी और पेड़ पर चढ़ा उचित नहीं है। जिसके मद्देनजर टंकी की सीढ़ियों को कटीले तारों से बैरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed