फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Street food hub hanging for eight months, city struggling with jam

आठ माह से लटका स्ट्रीट फूड हब, जाम के झाम से जुझ रहा शहर

Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Street food hub hanging for eight months, city struggling with jam
जिला मुख्यालय ज्ञानपुर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने और यहां के फुटपाथ दुकानदारों को स्थाई जगह दिलाने के लिए करीब आठ माह पहले स्ट्रीट फूड हब बनाकर व्यवस्थित करने का प्लान था, लेकिन प्लान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी का नतीजा है कि अब तक मामला जस का तस लटका पड़ा है और ज्ञानपुर शहर जाम के झाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर शहर में जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग के पास करीब 50 की संख्या में छोटे दुकानदार अपनी दुकान सड़क के किनारे लगाते हैं। कोई सड़क पर तिरपाल डालकर दुकान सजाता है तो कोई खुले आसमान के नीचे दुकान लगता है। दुकानदारों की भी अपनी समस्या है कि उन्हें नगर में कोई निश्चित जगह नहीं दी गई। इस वजह से विवशता में सड़क किनारे ही बैठना पड़ता है। दुकानदारों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मार्च 2021 में एक प्लान तैयार किया गया। उसके तहत विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के पास जमीन देखी गई। वहीं पर शेड आदि बनाकर स्ट्रीट फूड हब बनाने की योजना बनी, लेकिन तब से लेकर अब तक मामला ठंडे बस्ते में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed