फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Storm and rain caused havoc, old man died, four injured

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, वृद्ध की मौत, चार घायल

Mon, 11 May 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused havoc, old man died, four injured
भदोही में तेज आंधी और बारिश से जिला मुख्यालय के पास गिरा संकेतक बोर्ड। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भदोही जिले में आंधी बारिश ने रविवार की रात भारी तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव में आम बीनते समय पेड़ की डाल गिरने से दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पेड़ों के गिरने से कई स्थानों पर यातायात घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार को रात साढ़े नौ बजे के आसपास तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। डेढ़ से दो घंटे तक तूफान झकझोरता रहा। इससे बड़ी तादाद में विशाल पेड़ गिर गए। ज्ञानपुर नगर में पुलिस लाइन के सामने ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। रूट डायवर्जन न होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को शाम तक पेड़ को सड़क पर से हटाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के खरगपुर में पारस पाल टीन शेड में सो रहे थे। नीम का पेड़ गिरने से मकान ढह गया। इसमें पारस (60), रामकरन पाल (75), टिंकू (8) और पायल पाल (12) घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर गृहस्थी के सामान मलबे में दब गए। गांव के भानू, रामपाल के दरवाजे के पास का नीम का पेड़ गिर गया। जिला मुख्यालय जाने वाली रोड पर लगा पीडब्ल्यूडी का संकेतक बोर्ड आंधी में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी प्रेम चौबे (70) की बगीचे में आम बीनते समय डाल गिरने से मौत हो गई। घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोढ़ संवाददाता के मुताबिक चकचंदा गांव में शंभू गौतम के मकान पर पेड़ गिर गया। उस दौरान घर में मौजूद छह लोग बाल-बाल बच गए। रामधनी यादव के दरवाजे पर स्थित नीम का पेड़ गिर गया। दया मिश्र के टीन शेड पर चिलबिल का पेड़ गिर गया। विष्णूपुर में नंदलाल यादव टीन शेड गिरने से घायल हो गए। महुआपुर में भोला का टीन शेड उड़ गया। बरमोहनी में किशोरी सरोज के घर पर बिजली का पोल गिर गया। सुरियावां क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी अनिल सिंह के पॉल्ट्री फॉर्म का टीन शेड उड़ गया। इसमें भारी नुकसान हुआ। सीतामढ़ी क्षेत्र के बनकट गांव में लथेरन सिंह के रिहायशी मड़हे पर पेड़ गिर गया। मड़हा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि परिवार बाल-बाल बच गया। दुर्गागंज प्रतिनिधि के अनुसार हरिकरनपुर में सड़क पर बबूल का पेड़ गिरने से दुर्गागंज मार्ग दो घंटे तक बाधित रहा।
17 घंटे ठप रही जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति
ज्ञानपुर। तूफान के कारण जिले की बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई। अकेले जिला मुख्यालय पर 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जबकि ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। कई मोहल्लों में लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
आंधी-बारिश के बीच जगह-जगह बिजली के तार और पोल टूट कर गिर गए। इसके चलते रात आठ बजे से गुल हुई बिजली का दर्शन सोमवार देर शाम तक नहीं हुई। हालांकि ज्ञानपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। मोढ़ संवाददाता के मुताबिक करियांव फीडर से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप रही।

चौरी संवाददाता के मुताबिक ममहर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली रविवार की रात से ही गुल रही। लठियां, संवरपुर, ममहर, सुरहन,चांदीगहना, बिगही, दरुनहां सहित दर्जनों गांवों की बिजली सोमवार को शाम तक नहीं आई। पानी और मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।हैंडपंपों पर पीने के पानी के लिए कतार लगी रही। इसी तरह गोपीगंज, घोसिया, लालानगर, औराई, जंगीगंज आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed