फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stock got less notice to Miller, team formed to investigate

स्टॉक मिला कम मिलर को नोटिस, जांच को टीम गठित

Mon, 01 Feb 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stock got less notice to Miller, team formed to investigate
औराई के महराजगंज स्थित राइस मिल का निरीक्षण करते राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद रणवेंद्र सिंह। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/महराजगंज। प्रदेश के खाद्य रसद एवं आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह सोमवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने महराजगंज स्थित एक राइस मिल का निरीक्षण किया। स्टॉक कम मिलने पर मिलर को नोटिस जारी किया और जांच के लिए टीम गठित की। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल स्तरीय बैठक में अफसरों को किसानों से धान खरीद का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिले में पहुंचे राज्य मंत्री पहले जंगीगंज धान क्रय केंद्र को देखा। यहां पर स्थिति ठीकठाक मिली। उसके बाद वह महराजगंज बजार में स्थित मिश्रा राइस मिल पर पहुंचे। यहां जांच में चावल का स्टॉक कम मिला। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। राज्यमंत्री ने मिलर को नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए डिप्टी आरएमओ के नेतृत्व में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित करने को कहा। दोपहर बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मिर्जापुर, सोनभद्र और जिले के पूर्ति एवं विपणन विभाग के अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन किसानों से अभी धान की खरीद नहीं हो सकी है, उनका सत्यापन कर खरीद करें। अभी तक अधिकतर किसानों के खाते में धान खरीद का पैसा न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि एजेंसियों से संपर्क कर किसानों के खाते में पैसा भिजवाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि 12 दिन के अंदर किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाए, लेकिन कई जिलों में माह भर बाद किसानों को पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed