फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STF arrested gyanpur MLA Vijay Mishra gunner but son absconding in Bhadohi

भदोही: विधायक विजय मिश्र के गनर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, एमएलए का बेटा हुआ फरार

Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
सार

विधायक विजय मिश्र के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए विधायक के गनर को गिरफ्तार किया, जिसके घर पर विधायक का बेटा छिपा हुआ था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

विज्ञापन
STF arrested gyanpur MLA Vijay Mishra gunner but son absconding in Bhadohi
पुलिस की गिरफ्त में विधायक विजय मिश्र का गनर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में निरुद्ध भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के गनर रहे आनापुर के ग्राम प्रधान चंदन तिवारी को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने मंगलवार को गोपीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर पर छिपा विधायक का पुत्र विष्णु मिश्र फरार हो गया। चंदन के पास से दो 9 एमएम पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। घंटों पूछताछ के बाद आरोपी चंदन के खिलाफ गोपीगंज थाने में रात करीब साढ़े नौ बजे मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने बीते दिनों विधायक, उनके पुत्र, पुत्रियों सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक के परिवार व उनके कुछ करीबियों पर जालसाजी, जबरिया गाड़ी, फर्म आदि हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


गनर के घर पर छिपकर रह रहा था विधायक का बेटा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक के पुत्र विष्णु की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इसी बीच एसटीएफ वाराणसी के पता चला कि विष्णु आनापुर के ग्राम प्रधान चंदन तिवारी के घर छिपा हुआ है। विष्णु की गिरफ्तारी के लिए गोपीगंज पुलिस के साथ एसटीएफ जा रही थी तभी रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग आनापुर के पास चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की गई तो पता चला कि विष्णु चंदन के घर पर ही है। जब एसटीएफ व पुलिस घर पहुंची तो विष्णु वहां से फरार हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया

पुलिस के अनुसार, चंदन के पास से दो पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव की तहरीर पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विष्णु को छिपाने व अवैध तरीके से शस्त्र रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। चंदन विधायक विजय मिश्र का गनर रहा है। टीम में एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, एसआई गिरीश त्रिपाठी, एसआई अंगद यादव, कोतवाल गोपीगंज केके सिंह शामिल रहे।

जमीन हड़पने के मामले में काट रहा फरारी
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने चार अगस्त 2020 को गोपीगंज कोतवाली में भवन और फर्म हड़पने के आरोप में विजय मिश्रा, एमएलसी एवं विधायक की पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस आरोप में 14 अगस्त को विधायक को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में ज्ञानपुर विधायक आगरा केंद्रीय जेल में निरुद्ध हैं, जबकि विधायक का पुत्र फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed