{"_id":"6a00e4c20c0086272304cbd6","slug":"staying-healthy-is-essential-for-the-countrys-progress-anjani-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-142862-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की के लिए स्वस्थ रहना जरूरी : अंजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की के लिए स्वस्थ रहना जरूरी : अंजनी
विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर निकाली गई साइकिल रैली।
नगर के बड़ा चौराहा से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
यात्रा फूलबाग, थानीपुर, सिंहपुर, ज्ञानपुर तिराहा से होते केशवपुर सरपतहां गांव में जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला के आवास पर पहुंची। यहां अंजनी ने यात्रा का स्वागत किया। कहा कि हमारे देश के युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं।
जब तक प्रत्येक युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होगा, तब तक स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और सशक्त भारत का संकल्प अधूरा रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को सूर्योदय से पूर्व उठकर योग, व्यायाम, कसरत एवं खेलकूद को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
नियमित शारीरिक गतिविधि से ही हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने खुद साइकिल चलाई। पुन: यात्रा आरंभ होकर जोतराम दत्त, लखनो, ज्ञानपुर देहात ज्ञानपुर दुर्गागंज त्रिमुहानी पहुंची।
यात्रा में अमन शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, जेपी दुबे, प्रमोद मौर्या, आरिज़ खान, श्याम सुंदर बिंद, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता शामिल रहे।