फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special train will run through Gyanpur Road

Bhadohi News: ज्ञानपुर रोड से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Special train will run through Gyanpur Road
गोपीगंज। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करेगा। ये दोनों ट्रेनें ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे साप्ताहिक गाड़ी एसएमबीटी बंगलूरू 06529 और 06530 को 25 अगस्त से 24 फेरे के लिए चलाएगा। इसमें 06529 बंगलूरू से प्रत्येक सोमवार को 25 अगस्त से तीन नवंबर तक और 06530 गोमती नगर से प्रत्येक शुक्रवार को 29 अगस्त से सात नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि दोनों गाड़ियों का ठहराव, प्रयागराज, बनारस के बीच गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर होगा। विशेष गाड़ी के संचालन से दक्षिण भारत से आने जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि दोनों का ट्रेनों का ठहराव तूमकूर, अरसीकेरे जं., कडूर, दावणगेरे, हावेरी, एसएसएस हुब्बल्ली जं., धारवाड़, बेलगावी, घाटप्रभा, मिरज जं., सांगली, कराड, सातारा, पुणे जं., दौंड कॉर्ड लाइन, मनमाड जं., भुसावल जं., खंडवा जं., रानी कमलापति भोपाल, बीना जं., वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं., उरई, पुखरायां, गोविंदपुरी, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड (गोपीगंज), बनारस, वाराणसी, औड़िहार जं., मऊ जं., बेलथरा रोड, भटनी जं., देवरिया सदर, गोरखपुर जं., बस्ती और गोंडा जंक्शन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed