फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special communicable disease control campaign launched

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign launched
कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुभारंभ किया। संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए सभी को शपथ दिलाई गई और उसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तमाम लोग जागरूकता के अभाव में संचारी रोगों की चपेट में आ जाते हैं। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। गांव, नगर, ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। उस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए सचेत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। जिन लोगों में लक्षण मिलेंगे, उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय भेजा जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेंगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित भी किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संगिनी घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। यह सूची एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed