फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   spark from short circuit

शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी

Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
spark from short circuit
गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लगे एक खंभे में लगे तार में शॉर्ट सर्किट से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार दुकानें छोड़कर दूर भाग गए। लगभग 20 मिनट तक निकली चिंगारी को देख अन्य लोग भी सकते में आ गए। सूचना पर गिराई पावर हाउस से शटडाउन लिए जाने के बाद चिंगारी बंद हो सकी।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर, चूड़ी, चश्मा, फल, किराना के दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गली के मुहाने पर लगा खंभा काफी पुराना हो चुका है। उसी खंभे पर हाईटेंशन की लाइन दौड़ाकर विभिन्न वार्डों की आपूर्ति के लिए एलटी लाइन में परिवर्तित किया है। हाईवे होने के कारण दूरदराज क्षेत्रों की यात्रा करने वाले उसी स्थान पर खड़े होते हैं और पैदल, बाइक, साइकिल से ज्ञानपुर रोड, मुख्यालय, मेवड़ापुर, फूलबाग, वाराणसी, प्रयागराज, हंडिया, बरौत, औराई, माधोसिंह, कछवां के लिए आवागमन करते हैं। गली मार्ग के किनारे बड़ी संख्या में परिवार भी रहते हैं। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान खुले और जर्जर तारों को बदला भी गया था, लेकिन कई ऐसे स्थान है, जहां न तार बदले जा सके हैं और न ही जर्जर खंभे। विद्युत आपूर्ति चालू होने पर शॉर्ट सर्किट की समस्या प्रतिदिन की बात हो चुकी है। वस्तुस्थिति से अवगत होने के बावूजद विद्युत निगम के अधिकारी समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह का कहना है कि गोपीगंज नगर में मंगलवार को देर शाम शॉर्ट सर्किट का मामला सामने आया था। आपूर्ति बंद कराकर टीम ने तकनीकी गड़बड़ी दूर करते हुए आपूर्ति भी बहाल कर दी है। गर्मी के कारण उपकरणों पर ओवरलोड बढ़ने से शॉर्टसर्किट की समस्या पैदा हो जाती है। वीपरैम्प योजना शुरू हो जाने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर उपकरणों को बदलने कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed