फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Space fixed for 12 overhead tanks, 22 tube wells

Bhadohi News: 12 ओवरहेड टैंक, 22 नलकूपों के लिए जगह तय

Sat, 06 Apr 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Space fixed for 12 overhead tanks, 22 tube wells
भदोही। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द भदोही नगर पालिका क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। नगर पालिका परिषद और नगरीय जलनिगम मिल कर अमृत 2.0 की जिस पेयजल योजना पर काम कर रहे थे, उसका मार्ग प्रशस्त हो गया है। महीनों की मशक्कत के बाद नगर क्षेत्र में 12 ओवरहेड टैंक और 22 नलकूप लगाने के लिए स्थल का निर्धारण हो गया है। योजना में 310 किलोमीटर पाइप लाइन विस्तार का भी प्रावधान रखा गया है। इस पर कुल 110 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


भदोही नगर पालिका क्षेत्र के मौजूदा 28 वार्डों की डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केवल 4 ओवरहेड टैंक तथा 9 ट्यूबवेल हैं। इसके अलावा 90 मिनी ट्यूबवेल हैं। ये घर घर पेयजल पहुंचाने के लिए नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। अमृत 2.0 योजना के तहत शासन की मंशा है कि घर घर नलों के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जाए। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि यह काम बिना ओवरहेड टैंक के नहीं हो सकता। इसलिए पेयजल की वृहद योजना तैयार की गई है। ईओ ने बताया कि जमीन तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। नगर पालिका परिषद को 14 जोन में बांट कर सभी जोन में एक एक ओवरहेड टैंक बनाने की योजना पर काम किया जा रहा था। लेकिन इसके लिए जमीन ढूंढना टेढ़ी खीर साबित हुआ। बताया कि 12 ओवरहेड टैंक के साथ 12 नलकूप लगेंगे। इसके अलावा 10 अन्य नलकूपों को आवश्यकतानुसार स्थापित किया जाएगा। ईओ ने बताया कि प्रस्तावित 14 जोन के दो जोन में पहले से दो ओवरहेड टैंक हैं, इसलिए 12 और बनेंगे। 29 नलकूप में पहले से सात बन चुके हैं, इसलिए अब 22 और बनाए जाने हैं। इस पर कुल 110 करोड़ खर्च का अनुमान है। सभी के लिए जमीन की तलाश कर नगरीय जलनिगम मिर्जापुर को सौंप दिया गया है। इसके डीपीआर पर काम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना में 310 किमी पाइप लाइन बनाई जाएगी। इससे घर घर पानी पहुंचाने का सरकार का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका से ओवरहेड टैंक और नलकूप के लिए स्थलों को मंजूरी की फाइल प्राप्त हो गई है। अब डीपीआर पर काम शुरू कर दिया है। इसे हम इस माह के अंत तक अपने (जलनिगम) मुख्यालय भेज देंगे। वहां से भी कुछ प्रक्रियाओं को पूरा कर शासन में जाएगा। इसके बाद शासन से धन जारी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। संजय कुमार, एक्सईएन-जलनिगम (नगरीय)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed