फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP MLA Zahid Jamal Beg Samadhi and son brother-in-law in police custody in bhadohi

Bhadohi: आवास पर किशोरी की आत्महत्या मामले ने बढ़ाई सपा विधायक की मुश्किलें, समधी और बेटे को पुलिस ने उठाया

Tue, 17 Sep 2024 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 07:40 AM IST
सार

भदोही जिले के सपा विधायक सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के समधी और बेटे के साले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सपा विधायक और उनकी पत्नी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
SP MLA Zahid Jamal Beg Samadhi and son brother-in-law in police custody in bhadohi
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग उनकी पत्नी की तलाश में पुलिस उनके रिश्तेदारों तक पहुंच रही है। सोमवार की देर शाम पुलिस ने विधायक के समधी सैयद नियाज और बेटे जईम बेग के साले को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सपा विधायक के आवास पर किशोरी की आत्महत्या किये जाने के प्रकरण के बाद से ही लगातार मामला गंभीर होता जा रहा है। पहले सपा विधायक और उनकी पत्नी पर बंधुआ मजदूरी, आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बाद उनके बेटे जईम बेग को भी हिरासत में ले लिया गया। जईम बेग को पुलिस की हिरासत से छोड़ा गया या नहीं। यह अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस उसे देर रात ही छोड़ दिए जाने का दावा कर रही है। उनके बेटे के बारे में कुछ पता चल पाता। इसके पहले पुलिस ने भदोही नगर से उनके बेटी के ससुर और मिर्जापुर से बेटे के साले को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने बताया कि विधायक व उनकी पत्नी के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। उनके समधी और बेटे के साले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। किसी भी निर्दोष कार्रवाई नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed