{"_id":"672d1229a6dc4faef6040634","slug":"sp-mlas-appearance-before-vc-next-date-on-20th-november-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118693-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सपा विधायक की वीसी से पेशी, 20 को अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सपा विधायक की वीसी से पेशी, 20 को अगली तारीख
Fri, 08 Nov 2024 12:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:46 AM IST
सार
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर को नीयत की।
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की गुरुवार को वीसी से पेशी हुई। एमपीएमएलए साधना गिरी की अदालत में हुई पेशी के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 20 नवंबर की अगली तारीख दी। सपा विधायक इस समय प्रयागराज के नैनी और उनका बेटा वाराणसी जेल में बंद है। दूसरी तरफ उनकी पत्नी सीमा बेग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
यह है मामला
भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ला स्थित आवास में नौकरानी की आत्महत्या करने के बाद विधायक समेत उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर आत्महत्या के लिए उकसाने, बधुआ मजदूरी और बाल श्रम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
गुरुवार को एमपीएमएलए साधना गिरी की अदालत में सोमवार को विधायक की पेशी थी। किसी कारण से वह नहीं आ सके तो वीसी से ही पेशी हुई। जहां सुनवाई करते हुए न्यायाधीश साधना गिरी से अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर तय की। विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने बताया कि वीसी से विधायक की पेशी हुई। अगली सुनवाई 20 नवंबर को है।