फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP MLA Zahid Baig will not be able to attend assembly session petition rejected

Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग को झटका, विधानसभा सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल; याचिका खारिज

Sat, 01 Mar 2025 09:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 09:25 AM IST
सार

Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है। जाहिद जमाल बेग इस समय प्रयागराज के नैनी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
SP MLA Zahid Baig will not be able to attend assembly session petition rejected
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। प्रभारी न्यायाधीश एमपीएमएलए लोकेश मिश्रा ने विधायक की याचिका को खारिज कर दिया।

नैनी जेल में बंद हैं सपा विधायक जाहिद बेग
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फंसे सपा विधायक जाहिद जमाल बेग इस समय प्रयागराज के नैनी जेल में बंद हैं। इस समय लखनऊ में विधानसभा सत्र चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने अपने अधिवक्ता मजहर शकील के माध्यम से एमपीएमएलए की अदालत में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन
Trending Videos

विधायक के आवास पर नौकरानी ने की थी आत्महत्या

कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए विधायक की याचिका को जायज नहीं माना और उसे खारिज कर दिया। सपा विधायक के भदोही में मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास की तीसरी मंजिल पर नौकरानी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इनके यहां से एक किशोरी को भी बरामद किया गया था। इसके बाद विधायक व उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई।

पत्नी और बेटे के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने सपा विधायक के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग बाल श्रम, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विधायक प्रयागराज के नैनी और उनके बेटे जईम वाराणसी जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी सीमा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed