Bhadohi News: तालाब की जमीन पर सपा विधायक ने बनवा लिया आलीशान मकान, SDM की जांच में हुआ खुलासा
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जांच में पता चला है कि विधायक का मालिकाना मोहल्ले में स्थित तीन मंजिला आलीशान मकान निजी तालाब पर बना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने व बाल श्रम के मामले में जेल में निरूद्ध सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भदोही के मालिकाना मोहल्ले में स्थित सपा विधायक का आलीशान मकान तालाब की मकान पर बना है। जिलाधिकारी की जांच के बाद यह प्रकरण संज्ञान में आया है। हालांकि मकान निजी तालााब पर है। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि मामला न्यायिक प्रक्रिया में है, जो भी चीजें सामने आएंगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
भदोही के मालिकाना मोहल्ले में स्थित जाहिद जमाल बेग के तीन मंजिला आवास की तीसरी मंजिल के कमरे में एक 17 वर्षीय किशोरी ने आठ सितंबर की रात फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के आत्महत्या के बाद से ही सपा विधायक व उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती गई। पहले विधायक पति-पत्नी सीमा बेग पर बाल श्रम व किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ। उसके बाद बेटे जईम बेग पर भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम भदोही भान सिंह ने इसकी जांच कराई। जांच में यह प्रकारण संज्ञान में आया कि विधायक आवास निजी तालाब पर स्थित है। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिस इलाके में सपा विधायक का मकान है। उस क्षेत्र में अभी जमींदारी इवोल्यूशन लागू नहीं है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि किसी निजी व्यक्ति के नाम पर पहले वहां तालाब था। जहां पर अब विधायक का मकान बना हुआ है।
बेदखली की हो सकती है कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है। न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत जो भी तत्व सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में बेदखली की कार्रवाई के उपरांत मकान हटाने की कार्रवाई होती है। न्यायिक प्रक्रिया में इस समय मामला है। जाहिद बेग की तरफ से आपत्ति मांगी गई है। न्यायिक प्रक्रिया में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार इस प्रकरण में भी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.