फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP candidate nomination , deciding elected unopposed

सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 02 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 02 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
SP candidate nomination , deciding elected unopposed
नामांकन के तय समय तक केवल एक प्रत्याशी के नामांकन करने के कारण काजल यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। चार जनवरी को नामांकन वापसी और सात को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर आयोजित नामांकन सभा में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मुख्यमंत्री के प्रत्याशी चयन की सराहना की।

शुक्रवार को नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ता नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे तक बड़ी संख्या में समर्थक कलेक्ट्रेट पर जुट गए। करीब एक बजकर 45 मिनट पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के नेतृत्व में 20 से अधिक जिला पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक दो बजकर पांच मिनट के शुभ मुहुर्त में सपा प्रत्याशी काजल यादव ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। पहले सेट में प्रस्तावक और समर्थक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा और दीपिका बिंद, दूसरे सेट में रीना सोनकर और प्रमोद यादव, तीसरे सेट में सुनीता यादव पत्नी विनोद यादव और सावित्री पाल और चौथे सेट में अखिलेश सिंह बघेल और संदीप कुमार प्रस्तावक और समर्थक रहे।

निर्धारित समय तक सिर्फ एक प्रत्याशी का नामांकन होने से काजल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि सिर्फ एक प्रत्याशी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया।


जांच में सभी परचे ठीक मिलने के कारण स्वीकार कर लिए गए। नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित सभा में विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

कहा कि गरीब परिवार की बेटी काजल यादव ईमानदारी से काम करेंगी। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा, जिला महासचिव राजितराम यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर दिवाकर शुक्ल, जटाशंकर मौर्य, सुरेश मिश्र, सचिन, रामयज्ञ पाल, शशि मिश्रा, हृदय नारायण प्रजापति, मजीद अंसारी, रविंद्र पाल, विनोद यादव, वहाब अली, धर्मेंद्र मिश्रा, संतलाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed