{"_id":"6050f7778ebc3e8ccd2e2b90","slug":"sp-bursts-subdues-due-to-negligence-in-night-patrol-bhadohi-news-vns580280641","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि गश्ती में लापरवाही पर एसपी ने मातहतों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि गश्ती में लापरवाही पर एसपी ने मातहतों को फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत भकोड़ा गांव में सोमवार की रात में चोरों ने कांग्रेस नेता के आवास को निशाना बनाया है। लगातार हो रही चोरी घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आए दिन हो रही चोरी की घटना ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में एसपी रामबदन सिंह की जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई थी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को रात में गश्ती बढ़ाने के भी निर्देश दिए थे लेकिन पुलिस की सारी कवायद को चोरों ने धता बताते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिले की पुलिस चारों को पकड़ना तो दूूर पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा तक नहीं कर सकी है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता संजीव कुमार दुबे ने चोरी की तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिवार के लोग प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के अंदर पहुंच कर बंद कमरे का ताला तोड़ दिया और उनके पुत्र के जेब में रखे सात हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े आदि सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
सुबह जानकारी होने पर चोरी गये सामान, नकदी की खोजबीन आसपास की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि थाना और कस्बा चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो सप्ताह से जारी चोरी का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठने पर एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी जिसका कोई असर पुलिस की गश्ती पर नहीं दिख रहा है। यहां तक कि क्राइम ब्रांच प्रभारी वीके सिंह को गांवों में भेजकर पीड़ितों का बयान भी दर्ज कराया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि तहरीर पर कांग्रेस नेता के घर जाकर मामले की जांच की गई, तहकीकात चल रही है।