फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP-BJP clash in Aurai, triangular contest in Gyanpur

औराई में सपा-भाजपा की टक्कर, ज्ञानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला

Tue, 08 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP clash in Aurai, triangular contest in Gyanpur
सातवें चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्वक ढंग संपन्न हो गया। बूथों पर मतदाताओं के रुझान ने उम्मीदवारों को उलझा दिया है। औराई में सपा और भाजपा की सीधी टक्कर दिखी, जबकि ज्ञानपुर में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां पर अपने-अपने गढ़ में सपा, भाजपा गठबंधन व प्रमासपा के उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़े। ज्ञानपुर विधानसभा और औराई क्षेत्र में हुए मतदान के प्रतिशत के आधार पर अब चुनावी पंडित हार-जीत का आंकलन करने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जहां मतदान प्रतिशत अधिक है वहां भाजपा मजबूत है और जिधर थोड़ा कम है वहां सपा मजबूत दिख रही है।
विज्ञापन

जिले में अंतिम चरण में चुनाव होने का फायदा उम्मीदवारों को मिला। सभी विधानसभा क्षेत्रों में खूब प्रचार भी किए। सोमवार को सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही जीत-हार को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सुबह से लेकर शाम तक हुए मतदान में औराई विधानसभा में कांटे टक्कर दिखी। सपा और भाजपा में सीधा मुकाबला देखने को मिला। औराई के नगरीय बूथों पर सपा को बढ़त मिलती दिखी, जबकि ग्रामीण इलाकों में कुछ बूथों पर सपा तो कुछ पर भाजपा को बढ़त मिलती दिखी। माधोसिंह, घोसिया और जयरामपुर के बूूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। ज्ञानपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के जीयनपुर, कसिदहां, अमिलहरा, जखांव, गिरधरपुर, दरवांसी, कुरमैचा, बिछियां, केवटाहीं, ऊंज, नवधन, गोधना के बूथों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने केे मिला। ज्ञानपुर के ज्यादातर बूथों पर जातीय फैक्टर फेल होता दिखा। ज्ञात हो, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन था। उस चुनाव में जिले में सपा-कांग्रेस गठबंधन को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी थी। औराई और भदोही सीट पर भाजपा ने कब्जा किया था, जबकि ज्ञानपुर में निषाद पार्टी से विजय मिश्र चौथी बार विधायक बने थे। अबकी बार वे प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। इससे ज्ञानपुर की सीट पर मुकाबला भी काफी रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed