फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Soon there will be demarcation for Turtle Century

कछुआ सेंक्चुरी के लिए जल्द होगा सीमांकन

Fri, 12 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Soon there will be demarcation for Turtle Century
ज्ञानपुर। जिले के कोनिया क्षेत्र के बारीपुर उपरवार से शुरू होने वाले कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र के लिए जल्द ही सीमांकन कार्य शुरू होगा। वन विभाग की टीम एक सप्ताह के अंदर सर्वे शुरू करेगी। सर्वे में यह तय किया जाएगा कि किस इलाके तक बालू खनन, नौका संचालन और मछली मारने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

हल्दिया से वाराणसी तक बनने वाले जलमार्ग को लेकर दो-तीन साल पूर्व से ही वाराणसी के रामनगर स्थित कछुआ सेंक्चुरी को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा था। राज्यपाल की मुहर लगने के बाद अब वह भदोही, प्रयागराज जिलों के 30 किमी परिक्षेत्र में शिफ्ट हो गया है। डीएफओ आलोक सक्सेना ने बताया कि कछुआ सेंक्चुरी का जल्द ही सीमांकन किया जाएगा। इसमें बारीपुर-उपरवार से 10 किमी पूर्व तक के परिक्षेत्र में खनन पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौजूदा वित्तीय वर्ष में खनन नहीं रुकेेगा। आगामी वित्तीय वर्ष में शासन के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जाएगी। खनन निरीक्षक अरविंद यादव ने कहा कि कछुआ सेंक्चुरी की सीमा से काफी पूर्व ही खनन पर रोक लग जाती है। इसके लिए वन विभाग 10, पांच या तीन किमी तक का दायरा तय करता है।
विज्ञापन

12 प्रजाति के कछुए छोड़े जाएंगे
ज्ञानपुर। जिले में बनने वाले कछुआ सेंक्चुरी में 10 से 12 प्रजाति के कछुए छोड़े जाएंगे। रेंजर रिचेश मिश्र ने बताया कि शुरुआत में चार से पांच प्रजाति के कछुए यहां आएंगे। उसके बाद देश और प्रदेश के विभिन्न सेंक्चुरी से 12 प्रजाति के कछुए लाए जाएंगे। इसकी तैयारी में महकमा जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed