{"_id":"5f8f2917f387944f301452f1","slug":"sonu-sood-will-get-the-girl-who-converted-to-religious-conversion-be-treated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद कराएंगे धर्म परिवर्तन करने वाली युवती का इलाज, हरियाणा के करनाल में अब होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सूद कराएंगे धर्म परिवर्तन करने वाली युवती का इलाज, हरियाणा के करनाल में अब होगा इलाज
Tue, 20 Oct 2020 11:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की करतूतों से तंग आकर इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली युवती की गंभीर बीमारी का इलाज अब फिल्म अभिनेता सोनू सूद कराएंगे। युवती के इलाज के लिए लंबे समय से जुटे हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सूद ने युवती के इलाज का खर्च वहन करने की बात कही है। इलाज के लिए उसे हरियाणा के करनाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
2012-13 में पिता की हवस और प्रताड़ना से आजिज आकर युवती घर छोड़कर अहमदाबाद चली गई थी। इसके बाद उसने हरिद्वार में वैदिक क्रियाविधियों के बीच हिंदू धर्म अपना लिया। बाद में सड़क दुर्घटना में कमर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बोन टीबी की शिकार हो गई। तकरीबन सात साल बाद वह घोसिया अपने घर पहुंची तो पिता ने उपेक्षित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हिंदू युवा संगठन के नेता नीतीश चौबे ने ट्वीट के जरिए यह बात शासन तक पहुंचाई। इस पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने उसके इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले महीने उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
जहां युवती को वह इलाज नहीं मिल पा रहा था, जिसकी उसे जरूरत है। चौबे ने बताया कि इस संबंध में अभिनेता सोनू सूद से बातचीत हुई तो उन्होंने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
Sonu Sood
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
23 अक्तूबर को उसे हरियाणा के करनाल उपचार के लिए भेजा जाएगा। मिर्जापुर सीएमओ ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की बात कही है।