{"_id":"66113d7708cf03480f042790","slug":"son-in-law-reached-police-station-for-case-of-wife-farewell-in-bhadohi-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: थानेदार साहब... मेरा ससुर नहीं कर रहा मेरी बीवी की विदाई, दामाद ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: थानेदार साहब... मेरा ससुर नहीं कर रहा मेरी बीवी की विदाई, दामाद ने पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 06 Apr 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:48 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही के चौरी से यह मामला सामने आया है। पीड़ित दामाद अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था। यहां उसके ससुर ने अपनी बेटी को ले जाने के लिए मना कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने बातचीत कर दोनों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विदाई का मामला।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भदोही के चौरी में दहेज के चलते अक्सर ससुराल वाले विवाहिता को उसके मायके में छोड़ने के बाद नहीं बुलाते, जब तक मांग पूरी न हो जाए। यहां मामला उलटा है। कुछ दिनों पूर्व मायके आई पत्नी अब ससुराल लौटने को तैयार नहीं है। इसको लेकर ससुर और दामाद आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंच गए। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर समझाया। जिसके बाद मायका पक्ष विदाई करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
चौरी के गोहिलांव गांव निवासी घुस्सुर वनवासी ने अपनी बेटी मुन्नी देवी की शादी जौनपुर जिले के सुरेरी निवासी मैनेजर बनवासी से की है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वह अपने मायके गोहिलांव चली आई।
विज्ञापन
शनिवार को मैनेजर बनवासी नाराज पत्नी को मनाकर उसे घर ले जाने के लिए पहुंचा तो ससुर से विवाद होने लगा। दोनों थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। पुलिस के समझाने के बाद विदाई पर भी राजी हो गए।
विज्ञापन