फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere there was a dust storm, somewhere there was drizzle

Bhadohi News: अप्रैल के औसत तापमान से चार डिग्री कम है मई का शुरुआती तापमान

Mon, 05 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there was a dust storm, somewhere there was drizzle
ज्ञानपुर। जिले में रविवार सुबह नौ बजे के बाद मौसम बदल गया। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रहीं। दोपहर एक बजे के आस-पास क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली। जिससे चलना कठिन हो गया। कुछ स्थानों बूंदा बांदी भी हुई।
विज्ञापन

आंधी में बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े हो गए। वहीं मोढ, कस्तुरीपुर, बनकट समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई, हालांकि कहीं-कहीं पर बादल आए और निकल गए। इससे गर्मी से राहत मिली, छूट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने परिवार संग मौसम का आनंद लिया। मौसम में नमी होने के कारण शाम को ठंडी-ठंडी हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन

मई में अब तक का तापमान लोगों के लिए राहत भरा रहा है। एक तरफ जहां मई में तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं पूरे अप्रैल माह में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा है। कई बार तो तापमान 40 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। अप्रैल माह में 10 बार तापमान 39 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। सबसे अधिक 42.9 डिग्री पारा रहा। इसके कारण गर्मी पूरे सवाब पर रही। गर्मी का तेवर देखकर हर कोई दंभ था। लेकिन मई के शुरुआती दिनों में मौसम ने अचानक से करवट बदला और गर्मी से राहत मिली है। लोग अब चेन की सांस ले रहे हैं। अप्रैल की अपेक्षा इस माह में धूप की तल्खी देखने को नहीं मिली है।
ज्ञानपुर। रविवार दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाएं चलने के कारण दोपहर में 12 बजे से दो बजे तक ज्ञानपुर नगर समेत जिले के करीब 100 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। हवा के कारण दो घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि मौसम ठंडा होने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ।


चार दिन का तापमान:
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
चार मई - 33.8 - 25.3
तीन मई - 36.6 - 26
दो मई - 35.1 - 23
एक मई - 36.2 - 26
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

अप्रैल के औसत तापमान से चार डिग्री कम है मई का शुरुआती तापमान
ज्ञानपुर। मई का पहला सप्ताह अप्रैल की अपेक्षा राहत भरा रहा है। मई के शुरूआती दिनों में अब तक तापमान 35 से डिग्री रहा है। वहीं अप्रैल का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed