फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere the family dispute is being resolved and somewhere there is silence on the help desk

कहीं सुलझ रहा पारिवारिक विवाद तो कहीं हेल्प डेस्क पर सन्नाटा

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the family dispute is being resolved and somewhere there is silence on the help desk
महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, उनकी समस्याओं को ठीक से पुलिस के लोग सुनें इसलिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। इन सभी डेस्कों पर इन दिनों महिला पुलिस मुस्तैद है। मंगलवार को अमर उजाला की पड़ताल में कहीं पति-पत्नी के विवाद सुलझे तो कहीं सन्नाटा रहा। चौरी थाने में तीन माह के भीतर 40 मामले आ चुके हैं। हालांकि मंगलवार को सुबह के समय दो घंटे तक कोई फरियादी नहीं आया।
विज्ञापन

चौरी: चौरी थाना के महिला हेल्प डेस्क पर तीन माह में कुल 40 केस आए हैं। जिनमें अधिकांश मामले पति-पत्नी के विवाद के हैं। इसके अलावा मारपीट व जमीनी विवाद के भी मामले हैं। महिला आरक्षी सीमा कुमारी के अनुसार अधिकांश मामले सुलह कराए जाते हैं और बीच-बीच मे फोन से जानकारी भी ली जाती। जिनमे बात नही बन पाती उसमे केस भी दर्ज की जाती है। इसी तरह औराई थाने में अधिकांशत: मामले पति-पत्नी के झगड़े, लड़कियों व महिलाओं से भगा ले जाने के मामले आते हैं। यहां औसतन प्रतिदिन दो मामले आते हैं। सुरियावां थाने में महिला डेस्क पर एक पारिवारिक विवाद का मामला आया। ग्राम पुरेसनाथ की मूर्तिबेगम ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। गोपीगंज गोपीगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर जिम्मेदारी के साथ महिलाओं से जुड़े मसले का निदान किया जा रहा है। मंगलवार को महिलाओं से जुड़े दो मामले आए जिसमें पहला मामला पति-पत्नी का विवाद तथा दूसरा मामला पड़ोसियों से हुए मारपीट का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed