फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solution day: settlement of three in 51 prayer papers

समाधान दिवस: 51 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण

Sat, 16 Sep 2017 11:49 PM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sat, 16 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Solution day: settlement of three in 51 prayer papers
ज्ञानपुर कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते ज्ञानपुर सीओ रामकरन।
 जिले के नौ थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। 51 प्रार्थना पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। डीएम विशाख जी और एसपी सचींद्र पटेल ने भदोही कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनी।  
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर भदोही कोतवाली पहुंचे डीएम विशाख जी और एसपी सचींद्र पटेल ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि वह जनता से सीधे जुड़कर उनमें न्याय दिलाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञानपुर कोतवाली में सीओ रामकरन की देखरेख में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां आए पांच प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। गोपीगंज थाने में एसओ सुनील दत्त के समक्ष पांच प्रार्थना पत्र में दो का निस्तारण हुआ
विज्ञापन


। इसी तरह कोइरौना में तीन, भदोही में 15, चौरी में छह, औराई में दो शिकायतों, ऊंज में दो और दुर्गागंज में चार प्रार्थना पत्र में एक का निस्तारण नहीं हो सका। सुरियावां में  आए नौ प्रार्थना पत्र में राजस्व का एक मामला निस्तारित किया गया, जबकि आठ शेष रह गए। उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed