फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solstice devotees put on dive

संक्रांति पर भक्तों ने लगाई डुबकी

Sat, 16 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 16 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Solstice devotees put on dive
 इसके बाद लोगों ने घाटों पर मौजूद दीनों को दान किया। उत्तरवाहिनी गंगा सेमराधनाथ धाम, रामपुर गंगा घाट, सीतामढ़ी घाट और भोगांव गंगा घाटों पर काफी अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


जंगीगंज संवाददाता के अनुसार उत्तवाहिनी गंगा तट पर स्थित सेमराधनाथ घाट पर भोर से ही शद्धालुओं  के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं   ने गंगा में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


 घाट पर भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की तैनाती की गई थी। जनपद सहित गैर जनपद के शद्धालुओं ने भी पहुंचकर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद स्वयं भू बाबा सेमराधनाथ महादेव का दर्शन पूजन किया। हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा सेमराधनाथ का जलाभिषेक किया। इसी तरह क्षेत्र के इनारगांव, डुहियां अरई, धनतुलसी, कलिंजरा आदि गंगा घाटों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार रामपुर गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाई। गोपीगंज-रामपुर घाट मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाट पर स्थित देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।

साथ ही घाट पर मौजूद दीन हीनों को लाई, चूरा, तिलकुट, लड्डू आदि का दान दिया।


लोगों ने लाई चूरा, गट्टा, लाई, चूरा, मूंगफली आदि से बने मिष्ठान सामग्री, फल, खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की जमकर खरीदारी की गई।

इसी तरह क्षेत्र के पंचमुखी, बेरवां पहाड़पुर, नगरदह, डीघ, डेरवां, जहांगीराबाद, भवानीपुर आदि घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार मकर संक्त्रसंति पर धार्मिक             स्थली सीतामढ़ी में श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने विभिन्न मंदिरों में               दर्शन पूजन किया। सीतामढ़ी में मेले जैसा नजारा देखने को मिला।


 रंग बिरंगे दुकानों को सजाया                गया था। मुख्य भीड़ गंगा घाट सहित सीता समाहित, बड़े हनुमानजी, आदि स्थानों पर काफी भीड़ रही।

 इसी तरह भोगांव गंगा घाट पर भी भारी भीड़ रही।
कौलापुर संवाददाता के  अनुसार, इलाके के सुजातपुर गंगा घाट  पर श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed