फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   smuggling of cattle in sumo

सूमो में लादकर ले जा रहे थे गोवंश, ग्रामीण पूछे तो तस्कर भागे

Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
smuggling of cattle in sumo
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी गांव में शनिवार की रात गोवंश लदी एक सूमो कीचड़ में फंस गई। ग्रामीण उसे धक्का लगाने पहुंचे तो अंदर गोवंश लदे देखे। वाहन में बैठे लोगों से जब पूछताछ शुरू की तो वे लोग मौका देखकर भाग गए। ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त किया। ठूंस कर भरे जाने से एक गाय का पैर टूट गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूमो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बरमोहनी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार की रात को एक टाटा सूमो कीचड़ में फंस गई। वाहन की आवाज सुनकर ग्रामीण सहयोग करने के लिए पहुंचे। लेकिन सूमो में गोवंश को ठूंसकर भरा देखा। चालक और बैठे लोगों से ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की तो वे लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक गायों के कान में टैग लगा था। इससे वे किसी गोशाला की लग रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि तस्कर चाकू और असलहा भी लिए हुए थे। तस्कर तो भाग गए लेकिन एक छोटा चाकू वाहन में ही छूट गया। हालांकि चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह यादव ने गोवंश आश्रय स्थल की गाय होने से इन्कार किया। कहा कि वाहन और चाकू को जब्त कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed