फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smart ID card with photo will be made for pensioners

पेंशनर्स का बनेगा फोटोयुक्त स्मार्ट आईडी कार्ड

Sun, 15 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smart ID card with photo will be made for pensioners
कोषागार से पेंशन लेने वाले छह हजार से अधिक पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों का स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड बनेगा। आवेदन करने के लिए जिला कोषागार में फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। इससे लाभार्थियों को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देश के क्रम में आवेदन करने के लिए फार्म कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्ड पर कार्ड संख्या भी दर्ज होगी। यह सर्विस/ पारिवारिक पेंशन, कोषागार कोड, विभाग कोड तथा कार्ड की क्रमांक संख्या के अनुसार होगी। पेंशनर्स के आवेदन जिले से आनलाइन निदेशालय स्तर पर भेजा जाएगा। निदेशालय स्तर पर यह कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय स्तर पर एजेंसी का चयन किया गया है। बताया कि यूनिक कोड होने से पेंशनर्स को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed