फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Skin disease spread, patients in hospital increased by 20 percent

Bhadohi News: त्वचा रोग ने पांव पसारा, अस्पताल में 20 फीसदी मरीज बढ़े

Sun, 31 Aug 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Skin disease spread, patients in hospital increased by 20 percent
जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
ज्ञानपुर। बारिश के बाद त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गईं हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में स्किन के 20 फीसदी अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में हर दिन 70 से 80 स्किन के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में औसतन 800 से 900 की ओपीडी होती है। शनिवार को 700 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें से लगभग 80 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित रहे। इससे पहले अस्पताल में 50 के करीब स्किन के मरीज आते थे। बीते तीन दिनों में 20 फीसदी त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते सप्ताह हुई झमाझम बारिश के कारण के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि अस्पताल में दाद, खाज, खुजली, शरीर में लाल चकत्ते और शरीर में दाना निकलने के मरीज पहुंच रहे हैं। घर पर साफ-सफाई न होने के कारण, गंदे कपड़े पहनने के कारण, एक ही कपड़ा कई दिनों तक पहनने के कारण, भीगा कपड़ा घंटों पहने के कारण दाद, खुजली जैसी बैमारी होती है। चिकित्सकों का मानना है कि बीमारी से बचाव के लिए सफाई बेहद जरूरी है। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो दोबारा उस कपड़े को न पहनें। वहीं आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर इसमें लापरवाही होगी तो स्किन संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed