फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   six people found corona infected

छह लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
six people found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित मिले लोगों में तीन पुरुष, नौ साल का एक बच्चा व दो महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग सुरियावां ब्लॉक अंतर्गत रहने वाले हैं। एक साथ छह लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को निरंतर जागरूक करने का काम तेज कर दिया गया है। बीते एक सप्ताह में दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें से अब भी आठ सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक केस पॉजिटिव आया था, उसके अगले दिन शनिवार को एक साथ छह केस पॉजिटिव आए। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीनेशन तेज करने के साथ ही जागरूकता पर जोर भी दिया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन और कोविड नियमों का पालन जरूरी है। जो लोग कोविड का डोज लेने से वंचित रह गए हैं ऐसे लोग तत्काल अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 मार्च को एक दस वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित मिली थी। जो सुरियावां की रहने वाली थी। उसके बाद 16 अप्रैल को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते 17 अप्रैल को एक केस और 22 अप्रैल को एक केस मिला था। शनिवार को छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। अब तक 10 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से आठ केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed