{"_id":"5efdeaaf8ebc3e433b736192","slug":"six-more-corona-patients-including-female-health-workers-found-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत कोरोना के छह मरीज और मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 151","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत कोरोना के छह मरीज और मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 151
Thu, 02 Jul 2020 07:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार सामने आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को फिर छह पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक महिला स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई। इनमें 39 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
कालीन नगरी में कोरोना महामारी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।कोरोना प्रवासियों के साथ अब स्थानीय लोगों को भी संक्रमण चपेट में ले रहा है। औराई क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव में 34 और 36 वर्षीय दो युवक लोग पाए गए हैं। लालानगर गांव निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 की सैंपलिंग 27 जून कराई गई थी। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असफाक अहमद ने बताया कि सभी संक्रमित स्थानीय ही हैं। संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर भदोही भेज दिया गया है। कहा कि पिछले दिनों लसमड़ा गांव से एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद बृहस्पतिवार को 35 लोगों की रैंडम सैपलिंग की गई। तीन-चार दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रामजी यादव ने बताया कि संक्रमितों के एरिया को बैरिकेडिंग कर हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। सुरियावां क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी सैंपलिंग भी 27 जून को कराई गई थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ की 32 वर्षीय महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे भी आइसोलेशन सेंटर भेज दिया। प्रशासन की ओर से संक्रमितों की एरिया की बैरिकेडिंग कर हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।