फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six members of diesel thief gang arrested

डीजल चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six members of diesel thief gang arrested
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डीजल चोर गिरोह के सरगना समेत छह सदस्यों को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने पड़ाव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गोपीगंज कोतवाली में बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सीओ सदर एके सिंह ने बताया कि कई दिनों से राजमार्ग पर डीजल चोरी का मामला पुलिस के लिए नई मुसीबत बन चुकी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए गठित की गई थी जिसे सुबह सफलता मिल सकी। गिरफ्तार सदस्यों में मुन्ना बेहना निवासी पश्चिम मोहाल-गोपीगंज, विजय चौहान निवासी ताजपुर-चीमनगंज उज्जैन, निसार खां निवासी ताजपुर उज्जैन, दीपू बागरी निवासी घंटाघर मंदसौर मध्यप्रदेश, जफर खान निवासी इंदिरा कॉलोनी-बायरी नगर मंदसौर मध्य प्रदेश, हनीफ खां निवासी बेगम बाग कॉलोनी-महाकाल उज्जैन मध्य प्रदेश शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक ट्रक, तीन खाली लोहे का ड्रम, 19 प्लास्टिक जार, एक प्लास्टिक जरकिन, प्लास्टिक पाइप, 100 लीटर डीजल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस समेत चार हजार रुपये नकद भी बरामद हुआ है। टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज अभिनव कुमार वर्मा, उप निरीक्षक संतोष राय, मुख्य आरक्षी अश्वनी सिंह, रामशरण, प्रशांत पांडेय, अरविंद कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दुबे, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, मन्नू सिंह, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, सुभाष सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed