फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six friends together murdered Shivprakash, all minors

Bhadohi News: छह दोस्तों ने मिलकर की थी शिवप्रकाश की हत्या, सभी नाबालिग

Mon, 16 Sep 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Six friends together murdered Shivprakash, all minors
औराई कोतवाली के खेतलपुर गांव में हुई नाबालिग की हत्या उसके ही दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके सात नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग की बात को लेकर कहासुनी के बाद मृतक की मां के उलाहने से नाराज होकर किशोरों ने शिव प्रकाश (16) की हत्या की थी। पुलिस ने सभी को नटवा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में बीते 13 सितंबर को खमरिया के बगीचा मोहल्ला निवासी किशोर शिव प्रकाश प्रजापति (16) का ट्यूबेल के पास खेत में पड़ा शव मिला था। किशोर की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके गले में रस्सी बंधी मिली थी। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन समेत फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान औराई कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या में शामिल उसके छह दोस्तों को गिरफ्तार किया। सभी नाबालिग हैं। सभी की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने बताया कि किशोर की हत्या उसके ही छह दोस्तों ने की थी। प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर से बात करने वाली लड़की इन छह नाबालिगों में से एक लड़के से भी बात करती थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मृतक शिवप्रकाश की मां ने इन युवकों के घर पहुंच कर उलाहना दी। इससे वे नाराज हो गए और शिवप्रकाश की हत्या का प्लान बनाए। योजना के अनुसार सभी ने शिवप्रकाश को खेतलपुर गांव में ट्यूबेल के पास बुलाया। सभी ने मिलकर शराब पी। शिवप्रकाश जब नशे में हो गया तो सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed