फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sivaganga broken three times couplings

तीन बार टूटी शिवगंगा की कपलिंग

Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sivaganga broken three times couplings

विज्ञापन
नई दिल्ली से मंडुआडीह जा रही 12560 डाउन शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग सोमवार को इलाहाबाद से आगे बढ़ने पर तीन बार टूटी।

इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गईं और बोगियां बिना इंजन के ही दौड़ती रहीं। ऊंज गांव के पास नौ बजे तीसरी बार कपलिंग टूटने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

बाद में मालगाड़ी का इंजन लगा कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। उधर रेलवे का दावा है कि ट्रेन की कपलिंग टूटी नहीं थी। कुछ आवाज होने पर चालक ने गाड़ी को बीच में रोक कर ठीक करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर सोमवार की सुबह नई दिल्ली से मंडुआडीह जा रही 12560 डाउन शिवगंगा एक्सप्रेस की कपलिंग खराब हो गई।

 जिले की ऊंज सीमा पर मुंगरहा गांव के समीप नौ बजकर पांच मिनट पर कपलिंग टूटने से इंजन बोगियों से अलग हो गया। तेज रफ्तार की वजह से बोगियां बिना इंजन के ही सौ मीटर तक दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चालक मोहन सिंह इंजन लेकर जंगीगंज स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को लाने के लिए वहां खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजा।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को बोगी से जोड़ा गया। ठीक एक घंटे बाद दस बजकर पांच मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो सकी।

एक घंटे तक बोगियों के रेलवे ट्रैक पर खड़ी रहने से रूट की आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। उधर, गड़बड़ी के कारण यात्री हंगामा करने लगे थे।

उनका आरोप था कि इलाहाबाद से यहां तक आने में इंजन तीन बार बोगियों से अलग हुआ। कुछ यात्रियों ने ऊंज में उतरकर बस पकड़ ली।

जंगीगंज स्टेशन मास्टर यूके तिवारी और चालक मोहन सिंह ने बताया कि इंजन को बोगियों से जोड़ने वाली कपलिंग में खराबी आने के कारण रैक इंजन से अलग हो गई  थी।

कोट
कपलिंग टूटने की बात गलत है। कपलिंग ठीक से न जुड़ने की वजह से आवाज आ रही थी। बाद में चालक ने गाड़ी को रोक कर उसे ठीक करने की कोशिश की किंतु कपलिंग ठीक नहीं हो सकी तो उसे खोल दिया गया

और दूसरा इंजन लगा कर उसे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन अपने तय समय से 70 मिनट विलंबित रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed