{"_id":"68bb4805670e68543e00177c","slug":"sitamarhi-substations-power-supply-has-been-disrupted-for-28-hours-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-131386-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 28 घंटे से सीतामढ़ी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 28 घंटे से सीतामढ़ी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
सीतामढ़ी। बारिश और बिजली गिरने से बृहस्पतिवार शाम विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी के सभी तीन फीडरों बारीपुर, सीतामढ़ी और इटहरा की विद्युत आपूर्ति 28 घंटे से बाधित है। कर्मचारी उसकी मरम्मत करने में लगे रहे लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे 50 गांव के करीब 25 से 30 हजार लोग प्रभावित हुए।
बृहस्पतिवार शाम को तेज बारिश के दौरान विद्युत लाइनों और ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिर गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
समूची रात पूरे कोनिया क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार शाम सात बजे तक बिजकी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी सहित नारेपार, बारीपुर, मनोहरपुर, मठहा, गड़ेरिया की बारी, कुढ़वा, फुलवरिया, बनकट, कटरा बाजार, अरई, खेमापुर, इटहरा, कुड़ी कला कुड़ी खुर्द, धनतुलसी, कलातुलसी, छेछुआ समेत 50 से अधिक गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ता, सुरेश मिश्रा, श्यामबहादुर सिंह, महेश कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली समस्या नासूर बन गई है। आए दिन ऐसी दिक्कतों से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। बताया कि बृहस्पतिवार से ही बिजली आपूर्ति ठप है। उधर उपकेंद्र के कर्मियों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान विद्युत लाइनों पर जगज-जगह बिजली गिर गई। कई जगह ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं तो तमाम स्थानों पर बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब हो गए हैं। जिन्हें बदला जा रहा है।