फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sita and Geeta picking up Salma-Khurshida's ration

सलमा-खुर्शीदा का राशन उठा रहीं सीता और गीता

Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sita and Geeta picking up Salma-Khurshida's ration
मोढ़। गरीबों को सस्ते दर पर राशन मुहैया कराने की मुहिम कोटेदारों के जाल में उलझकर रह गई है। अनाज की कालाबाजारी के लिए लोगों के धर्म बदलने में भी गुरेज नहीं किया। जमुनीपुर अठगवां गांव में मुस्लिम मुखिया के पूरे परिवार को हिंदू बना लिया। लॉकडाउन में राशन वितरण के सत्यापन में गड़बड़झाला सामने आने लगा है।
विज्ञापन

16 लाख की आबादी वाले जिले में कुल तीन लाख 50 हजार पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक हैं। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार आधुनिक व्यवस्था को प्रभावी कर रही है, लेकिन कोटेदार उनसे आगे निकल जा रहे हैं। आधार कार्ड और पॉस मशीन होने के बाद भी राशन की कालाबाजारी के लिए रास्ता ढूढ़ ले रहे हैं। सुरियावां विकास खंड के जमुनीपुर अठगवां गांव में रशन कार्ड बनाने में बड़ी चूक सामने आई है। यहां पर फरीदा बानो के नाम राशन कार्ड बना है, जबकि उनकी देवरानी में बटूसा देवी, बहू रीता, सरोज पांडेय और बेटी अमन शामिल हैं। इसी तरह खुर्शीदा बानों के राशन कार्ड में ज्वाला सिंह, सुनीता देवी, पिंकी, दुर्गावती और सीमा यादव शामिल है। यह तो एक बानगी है। करीब दर्जन भर ऐसे कार्ड बने हैं, जिनके मुखिया और परिवार में कोई मेल ही नहीं है। सलमा और खुर्शीदा नाम की मुखिया के राशन कार्ड में सीता, गीता, रीता आदि नामों के सदस्यों को जोड़ा गया है, जिनकी यूनिट का राशन कहां जा रहा है, कोई नहीं जानता। इससे राशन वितरण प्रणाली की गड़बड़ियां उजागर होने लगी हैं। खुर्शीदा बानो ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने कहा कि कार्डों में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में है। सभी कार्डों में सुधार के लिए उसे मंगाया गया है। लॉकडाउन के कारण इस बार बिना कार्ड वालों को भी राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोटेदार पर दर्ज हो चुका है केस
मोढ़। राशन वितरण में गोलमाल करने पर जमुनीपुर अठगवां के कोटेदार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। राशन कार्ड बनाने में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई इसको लेकर भी जांच शुरू हो गई है। पूर्ति विभाग के कुछ कंप्यूटर आपरेटरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed