{"_id":"612278ad8ebc3e79d268e5d4","slug":"sisters-tie-rakshasutra-on-the-wrists-of-brothers-bhadohi-news-vns607366689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
विज्ञापन
भदोही के लोहराना गली मोहल्ले में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन रविवार को उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। भाइयों के माथे पर चंदन, अक्षत का टीका लगाया और कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। बहनों का भाइयों और भाइयों का बहनों के घर आने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। बाजारों में मिठाई, राखी संग उपहार की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही बहनें तैयार होकर अपने भाइयों के घर राखी बांधने पहुंची, वहीं भाई भी अपनी बहनों के यहां राखी बंधवाने पहुंचे। शुभ मुहूर्त पर सुबह राखी बंधवाने का क्रम आरंभ हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। पर्व पर बहनों ने पूजन की थाली में चंदन, टीका, राखी और मिठाई सजाई। बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और फिर दाहिनी कलाई में प्रीत की डोर बांध कर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। बहनों ने भाइयों को मनपसंद मिठाई खिलाकर अपनी रक्षा का संकल्प लिया।
बहनों से राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंट करके उनकी रक्षा का भरोसा दिया। पर्व पर नगर के बाजार गुलजार नजर आए। छोटे बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हीं बहनें तो सुबह से ही नए-नए परिधान पहनकर राखी बांधने को उतावली दिखाई दे रही थीं। बड़ों के समझाने पर उन्होंने समय का इंतजार किया और फिर भाइयों की कलाइयों में राखी बांधी। त्योहार पर घरों में तरह-तरह के लजीज व्यंजन भी बनाए गए थे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, मोढ़, सुरियावां, जंगीगंज, औराई, करियावं, कस्तूरीपुर, गड़ेरियापुर, अभोली, दुर्गागंज सहित अन्य बाजारों बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। राखी सहित मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। गोपीगंज, जंगीगंज और भदोही में तो यातायात और थाने की पुलिस को यातायात व्यवस्था को सही करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी।