फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Single Step-1 Delivery Scheme from May 1

सिंगल स्टेप-1 डिलिवरी योजना एक मई से

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Single Step-1 Delivery Scheme from May 1
डीघ के जंगीगंज गोदाम से किरायायुक्त वाहन पर राशन लदवाते कोटेदार। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। खाद्य एवं रसद विभाग जिले में पहली बार एक मई से सिंगल स्टेप-1 डिलिवरी योजना को लागू करने जा रहा है। इससे ब्लाक गोदामों से राशन के उठान में भ्रष्टाचार और बीच रास्ते से होने वाली कालाबाजारी भी रुकेगी। नामित संस्थाएं कोटेदारों तक वाहनों से राशन को प्रति माह प्रथम और दूसरे चरण में समय से उपलब्ध भी करवाएंगे। ज्ञानपुर और डीघ ब्लाक की जिम्मेदारी एक फर्म को मिल भी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में अभी तक मात्र स्टेप-2 डिलिवरी की योजना लागू है। संस्थाएं इस योजना के तहत राशन का उठान पहले मिर्जापुर से कर भंडारण ब्लाक गोदाम भदोही, डीघ, गोपीगंज-ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां में कराते हैं। भंडारण पूर्ण होने पर विभाग चालान रसीद जारी कर कोटेदारों से उठान की प्रक्रिया शुरू कराता है। अप्रैल 2022 तक कोटेदार किराए के वाहन से राशन का उठान कराते आ रहे हैं। कोटेदारों को गोदाम से कोटे के दुकान की दूरी तय कर किराया दिया जाता रहा है। इस प्रक्रिया से न कोटेदार संतुष्ट रहते हैं न किराया देने वाला विभाग। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ और भदोही के लिए उक्त योजना एक मई से शुरू हो जाएगी। विनीत इंटर प्राइजेज ऊंज डीघ और ज्ञानपुर, औराई, भदोही, सुरियावां के लिए एक-एक संस्थाएं नामित हैं। जो प्रति माह गोदामों से राशन का उठान कराकर कोटे की दुकानों पर बेरोकटोक उपलब्ध कराएंगे। इसके एवज में संस्था संचालक निर्धारित कमीशन दर का भुगतान विभाग से पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed