फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Singhpur-Wahida road will be widened by Rs 19 crore

Bhadohi News: 19 करोड़ से चौड़ा होगा सिंहपुर-वहिदा मार्ग

Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Singhpur-Wahida road will be widened by Rs 19 crore
जर्जर एवं बदहाल सिंहपुर-वहिदा मार्ग। संवाद
ज्ञानपुर। जिले की मुख्य नहर ज्ञानपुर राजबाहा के किनारे से गुजरा सिंहपुर-वहिदानगर मार्ग चौड़ा होगा। अब यह सड़क 3.75 मीटर से बढ़कर 5.50 मीटर चौड़ी बनेगी। शासन से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। 15 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण पर लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग इसका एस्टीमेट बना रहा है। सड़क बनने से प्रयागराज जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों के बीच तकरीबन 2500 किलोमीटर सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति आदि एजेंसियां मार्गों की निगरानी करती हैं। इसमें सभी निर्माण का नोडल लोक निर्माण विभाग है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्ति अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की संस्तुति पर लोक निर्माण विभाग ने करीब 15 किमी लंबे सिंहपुर-वहिदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। अभी तक यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है। अब यह 5.50 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सिंहपुर-वहिदा मार्ग के चौड़ीकरण से नहर के किनारे के करीब 25 गांवों की 50 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। प्रयागराज जाने के लिए दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक गोपीगंज जाने के बजाय शॉर्टकट रास्ते से सीधे वहिदा पहुंच जाएंगे। इससे करीब 10 से 12 किमी की दूरी कम हो जाएगी। यह मार्ग वहिदा से महराजगंज के भरोसगंज तक गया है। दूसरी तरफ मार्ग पहले ही चौड़ा हो चुका है लेकिन सिंहपुर से वहिदा तक अभी चौड़ीकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed