फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shyam Milan wins silver in Guwahati

गुवाहाटी में रजत जीत श्याम मिलन ने बढ़ाया मान

Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shyam Milan wins silver in Guwahati
गुवाहाटी में आयो‌जित नेशनल एथलेटिक्स के अंडर-18में रजत पदक जीतने के बाद श्याम मिलन( दाएं)। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। चौरी क्षेत्र के सरबतखानी गांव निवासी श्याम मिलन ने नौ फरवरी को असम के गुवाहाटी में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। अंडर-18 के 800 मीटर में शामिल श्याम मिलन अंतिम समय में स्वर्ण पदक से चूक गए। खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सरबतखानी गांव निवासी शिव बहादुर बिंद के दो बेटों और एक बेटी में श्याम मिलन छोटा है। शुरूआती शिक्षा प्राथमिक विद्यालय से करने के बाद मिर्जामुराद से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं। ज्ञानपुर के कोच प्यारेलाल से प्रेरणा लेकर श्याम मिलन ने एथलेटिक्स में अभ्यास शुरू किया। कड़ी मेहनत और संघर्ष से 2018 में उसका चयन भोपाल के स्पोर्ट्स हॉस्टल में हो गया। वहीं से वह असम में होने वाले नेशनल एथलेटिक्स में शामिल होने के लिए गया। जहां 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा किया। अमर उजाला से बातचीत में श्याम मिलन ने बताया कि वह दौड़ मेें आगे चल रहा था, लेकिन अंतिम एक सेंकेंड पीछे रह गया, जिससे वह स्वर्ण पदक से चूक गया। इसके पूर्व श्याम मिलन ने रत्नागिरी में 600 मीटर में तृतीय स्थान, राजस्थान एथलेटिक्स चैंपियंस के दो हजार मीटर में प्रथम स्थान, तिरुपति बालाजी में एक हजार मीटर में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed